बिहार चुनाव में ‘ऐतिहासिक’ जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त; राहुल पर ‘पर्यटक’ वाला तंज कसा

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ‘निर्णायक और ऐतिहासिक’ जीत का भरोसा जताया. इसके साथ ही भाजपा ने मध्य प्रदेश के ‘सतपुड़ा बाघ संरक्षित क्षेत्र’ में जंगल सफारी को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनसे अपने ‘राजनीतिक पर्यटन’ का आनंद लेने को कहा. यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी यादव की भी आलोचना की और निर्वाचन आयोग पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता के आरोपों को ‘झूठा’ बताया.

उन्होंने दावा किया कि मनचाहा परिणाम नहीं मिलने पर ‘लोकतंत्र के सभी अंगों’ पर हमला करना विपक्षी नेताओं की आदत बन गई है.
भाजपा शासित राज्यों से सुरक्षार्किमयों की कुल 208 कंपनियां बिहार में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किए जाने संबंधी यादव के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ने कहा, ”क्या हमने बिहार में पुलिस (सुरक्षा बल) या निर्वाचन आयोग भेजा था? झूठे आरोप लगाते हुए, वह इस स्तर तक गिर गए हैं.” पहले चरण के चुनाव में वोट डालने वाले मतदाताओं का डेटा लैंगिकता-वार सार्वजनिक नहीं करने पर यादव द्वारा निर्वाचन आयोग की आलोचना किये जाने को लेकर प्रसाद ने कहा कि उन्हें इंतजार करना चाहिए.

भाजपा नेता ने यादव के उस बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति की जिसमें कहा गया है कि निर्वाचन आयोग भाजपा के ‘औजार’ के रूप में काम कर रहा है. रविशंकर प्रसाद ने कहा, ”यह किस तरह की भाषा है?” प्रसाद ने राजद नेता से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि कैसे उनकी पार्टी के नेताओं ने बिहार में चुनाव जीता और कैसे अन्य विपक्षी नेताओं ने विभिन्न राज्यों में अपनी जीत सुनिश्चित की.
उन्होंने कहा, ”सभी चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि संविधान खतरे में है. चाहे वह राहुल गांधी हों या उनके सहयोगी, इच्छाएं पूरी नहीं होने पर वे निर्वाचन आयोग से लेकर अदालत और संसद तक लोकतंत्र के हर अंग पर हमला करना शुरू कर देते हैं.”

भाजपा ने गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें एक ‘राजनीतिक पर्यटक’ करार दिया. प्रसाद ने कहा कि भाजपा नीत राजग बिहार विधानसभा के चुनाव में भारी अंतर से निर्णायक और ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ”इन दिनों ‘मिस्टर पर्यटक’ कहां हैं? … सुना है वह पचमढ़ी में टाइगर सफारी के लिए गए थे. राहुल गांधी एक राजनीतिक पर्यटक हैं. हर दिन उनके बारे में यही धारणा पुष्ट होती है.” प्रसाद ने कहा, ”राहुल गांधी जी, आप अपने राजनीतिक पर्यटन का लुत्फ उठाते रहिए. आप को मध्य प्रदेश के जंगल में थोड़ा आराम करने की जरूरत है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button