भाजपा ने मुंबई में दही हांडी के 400 कार्यक्रम का आयोजन किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Sep 2023 03:53 PM
भाजपा ने मुंबई में दही हांडी के 400 कार्यक्रम का आयोजन किया…
ऑडियो सुनें

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई ने इस साल महानगर में दही हांडी के 400 कार्यक्रमों का आयोजन किया है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के निर्वाचन क्षेत्र वर्ली का जंबूरी मैदान भी शामिल है। बृहस्पतिवार का दही हांडी कार्यक्रम अगले साल के लोकसभा चुनावों से पहले आखिरी उत्सव है। साथ ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के चुनाव भी 2022 की शुरुआत से लंबित हैं।

बीएमसी पर 1997 से 2022 के बीच 25 वर्षों तक उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट का नियंत्रण था और भाजपा देश के सबसे अमीर नागरिक निकाय पर कब्जा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, ‘‘इस साल की दही हांडी मुंबई में बदलाव लाएगी।’’

शेलार ने कहा कि भाजपा नेताओं, विधायकों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया है। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के प्रतीक के रूप में दही हांडी उत्सव मनाया जाता है। इन कार्यक्रमों में युवाओं के समूह भाग लेते हैं जिन्हें गोंिवदा कहा जाता है। ये गोंिवदा दही से भरे बर्तन को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav