मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में निर्णायक जीत हासिल करेगी भाजपा: रविशंकर प्रसाद

जबलपुर. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी कांग्रेस से राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता छीन लेगी और मध्य प्रदेश में अपनी सत्ता बरकरार रखेगी. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जबलपुर में संवाददाताओं से कहा, “मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हम निर्णायक जीत हासिल करेंगे.” उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में चुनाव कांग्रेस के झूठे वादों के विपरीत भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर लड़ा जा रहा है. मध्य प्रदेश के लोग जानते हैं कि स्थिरता के कारण भारी विकास हुआ है.”

दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक की 15 महीने की अवधि को छोड़कर जब कमलनाथ ने कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया था, भाजपा 2003 से मध्य प्रदेश में सत्ता में है. उन्होंने दावा किया, ”लोग डबल इंजन सरकार (केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार) के फायदे जानते हैं. मध्य प्रदेश की सड़कें अच्छी स्थिति में हैं, जो बेहतर शासन दर्शाती हैं.”

Related Articles

Back to top button