‘एअर इंडिया’ के विमान में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा ‘हाई अलर्ट’ पर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 22 Aug 2024 02:36 PM
‘एअर इंडिया’ के विमान में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा ‘हाई अलर्ट’ पर
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम: मुंबई से आए ‘एअर इंडिया’ के एक विमान में बम की धमकी वाला संदेश मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया और विमान की गहन सुरक्षा जांच के बाद ही आपात स्थिति को हटाया गया।

हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार, आपात स्थिति को अपराह्न करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हटाया गया लेकिन उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि यह धमकी झूठी थी या नहीं। घटना की जांच के लिए वलियाथुरा पुलिस थाने के अधिकारी हवाई अड्डे पर पहुंचे।

इससे पहले, सूत्रों ने बताया कि विमान के शौचालय में एक ‘टिशू पेपर’ पर ‘उड़ान में बम है’ संदेश लिखा मिला जिसके बाद पायलट ने एटीसी को इस बारे में सूचित किया। उन्होंने बताया कि विमान जब तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास था, तब पायलट ने सुबह साढ़े सात बजे बम की धमकी वाला संदेश मिलने की जानकारी दी जिसके बाद सुबह सात बजकर 36 मिनट पर हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई।

बाद में, विमान सुबह करीब आठ बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा और उसे ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया। विमान में 135 यात्री सवार थे। सूत्रों ने बताया कि सुबह आठ बजकर 44 मिनट तक यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था और बम निरोधक दस्ते सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसी ने विमान का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रियों को अपना सामान मिलने का इंतजार करना पड़ा। इस बीच, विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया’ ने एक बयान में बताया कि मुंबई से तिरुवनंतपुरम की यात्रा के दौरान उड़ान संख्या ‘एआई 657’ में सुरक्षा संबंधी खतरे की विशेष जानकारी मिली और ‘‘चालक दल ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा संबंधी सभी निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया।’’

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सभी यात्री और चालक दल के सदस्य (विमान से) सुरक्षित उतर गए हैं। ‘एअर इंडिया’ अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।’’ हवाई अड्डे से जुड़े सूत्रों ने कहा, ‘‘ सभी सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे में परिचालन संबंधी कोई बाधा नहीं है।’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav