बॉलीवुड का बहिष्कार निराधार, फिल्में मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं : रणबीर कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 Feb 2023 07:06 PM
ऑडियो सुनें

कोलकाता. अभिनेता रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड का बहिष्कार करने वाले आ’’ान को निराधार बताया है. रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘तू झूठा मैं मक्कार’ आठ मार्च को रिलीज होने वाली है. अपनी नवीनतम फिल्म का प्रचार करने के लिए रविवार को शहर में आए अभिनेता ने उन खबरों का भी खंडन किया कि उन्हें क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म की पेशकश की गई थी.

उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘यदि आप मुझसे ‘बॉलीवुड का बहिष्कार’ के बारे में किसी भी आह्वान के बारे में पूछते हैं, तो मुझे वह वास्तव में निराधार लगता है. महामारी के बाद बहुत सारी नकारात्मक बातें सामने आ रही हैं. फिल्में मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई जाती हैं, हम दुनिया को नहीं बचा रहे हैं. इसलिए दर्शक चिंता भुलाने के लिए सिनेमाघरों में आते हैं. वे बड़े पर्दे पर फिल्में देखने और अच्छा वक्त बिताने आते हैं. मैं बहिष्कार की बात नहीं जानता (समझता).’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu