दक्षिण अफ्रीका अगले सप्ताह 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए 22 से 24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में रहेंगे। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के पांच सदस्य देश हैं, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक चौथाई हिस्सेदारी रखते हैं।
जोहान्सबर्ग में 22-24 अगस्त को होने वाला शिखर सम्मेलन 2019 के बाद पहली बार सभी नेता एक मंच पर बैठेंगे। 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का कार्यक्रम क्या है? पीएम मोदी के दक्षिण अफ्रीका दौरे का कार्यक्रम क्या है? ब्रिक्स सम्मेलन में कौन-कौन शामिल होने जा रहा है? सम्मेलन का एजेंडा क्या होगा? भारत के लिए यह बैठक क्यों अहम होगी? आइये समझते हैं…

15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का कार्यक्रम क्या है?
15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका द्वारा की जा रही है। 22-24 अगस्त के बीच यह सम्मेलन जोहान्सबर्ग में होगा। इस वर्ष का विषय ‘ब्रिक्स और अफ्रीका’ रखा गया है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने की पुष्टि की है। यह कोरोना महामारी और उसके बाद के वैश्विक प्रतिबंधों के उभरने के बाद व्यक्तिगत रूप से आयोजित होने वाला पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा।
पीएम मोदी के दक्षिण अफ्रीका दौरे का कार्यक्रम क्या है?
प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 22 से 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग में रहेंगे। यहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाकात तय मानी जा रही है। पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच बैठक से पहले भारत और चीन में सैन्य कोर कमांडर स्तर की बैठक हुई है। बैठक का मकसद पूर्वी लद्दाख में दौलत बेग ओल्डी और चुशुल समेत दो स्थानों पर जारी गतिरोध को सुलझाना था।
सम्मेलन के बाद अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की ओर से आमंत्रित अन्य देश शामिल होंगे। पीएम मोदी जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।