कनाडा से हारकर डेविस कप अंतिम आठ में जगह बनाने से चूका ब्रिटेन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 16 Sep 2024 11:45 AM
कनाडा से हारकर डेविस कप अंतिम आठ में जगह बनाने से चूका ब्रिटेन
ऑडियो सुनें

मैनचेस्टर: कनाडा से आखिरी ग्रुप मैच में 2. 1 से हारने के बाद ब्रिटेन डेविस कप फाइनल्स के अंतिम आठ में जगह बनाने में नाकाम रहा जबकि नोवाक जोकोविच के शानदार प्रदर्शन से र्सिबया ने अगले साल के क्वालीफायर में जगह बनाई।

ब्रिटेन को कनाडा पर 2 . 1 से जीत दर्ज करनी थी लेकिन डेनिस शापोवालोव ने डैन इवांस को 6 . 0, 7 . 5 से हराकर उसकी उम्मीदें खत्म कर दी। फेलिक्स आगर एलियास्सिमे ने इसके बाद जैक ड्रैपर को 7 . 6, 7 . 5 से हराया। इंग्लैंड ने आखिरी युगल मैच जीता।

ग्रुप डी से कनाडा और अर्जेंटीना अगले दौर में पहुंचे। फिनलैंड भी बाहर हो गया। वालेंशिया में स्पेन ने आस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में 2. 1 से हराया । दोनों टीमें अंतिम आठ में पहुंच चुकी हैं जबकि फ्रांस और चेक गणराज्य बाहर हो गए।

बोलोगना में ग्रुप ए में इटली से 1 . 2 से हारने के बावजूद नीदरलैंड ने क्वालीफाई कर लिया। इटली भी अंतिम आठ में पहुंच गया है जबकि ब्राजील और बेल्जियम बाहर हो गए। चीन के जुहाइ में ग्रुप सी में चिली ने स्लोवाकिया को हराया। अमेरिका और जर्मनी क्वालीफाई कर चुके हैं।

वहीं ब्रेलग्रेड में विश्व ग्रुप वन मुकाबले में जोकोविच की मदद से र्सिबया ने यूनान को 3 . 1 से मात दी। ओलंपिक चैम्पियन जोकोविच ने हमाद एम को 6 . 3, 3 . 6, 6 . 3 से हराया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav