बजट कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के लिए ‘वरदान’ : चौहान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 23 Jul 2024 07:14 PM
बजट कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के लिए ‘वरदान’ : चौहान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-25 की सराहना करते हुए इसे कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ‘वरदान’ बताया और कहा कि यह एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त करता है. चौहान ने कहा कि बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत करता है. उन्होंने जोर दिया कि वित्तीय योजना किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों को बढ़ावा देगी.

चौहान ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”यह बजट कृषि और ग्रामीण विकास के लिए एक वरदान है.” उन्होंने कहा कि यह किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के आर्थिक रूप से वंचित वर्गों के जीवन में ‘क्रांतिकारी बदलाव’ लाएगा. मंत्री ने कहा कि बजट सरकार के विकसित भारत के दृष्टिकोण को पूरा करता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu