रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, 18 यात्री घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 Nov 2024 02:52 PM
रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, 18 यात्री घायल
ऑडियो सुनें

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक खड़े ट्रक से बस के टकरा जाने पर 18 यात्री घायल हो गए जिनमें से आठ की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कोल्हापुर से मुंबई जा रही निजी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। चालक के बस पर से नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ।’’

उन्होंने बताया कि इस घटना में 18 यात्री घायल हो गए और उन्हें रायगढ़ जिले के कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आठ घायलों की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, लेकिन अधिकारियों ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रित किया और आवागमन सुचारु रूप से होने लगा। अधिकारी के अनुसार, खोपोली पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav