जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 06 May 2025 01:42 PM
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

मेंढर/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार सुबह एक निजी यात्री बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बस घानी गांव से मेंढर की ओर जा रही थी, तभी यह दुर्घटना सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर मनकोट इलाके के संगरा के पास हुई। हादसे के बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital