मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित आम नागरिकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 21 Feb 2024 01:57 PM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित आम नागरिकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर आज सुबह से ही राज्य अतिथि गृह पहुना में लोगों की भीड़ रही। उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, ईष्ट मित्रों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुना में पहुंचे आम नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आज राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के दूरदराज अंचल से भी लोग बड़ी संख्या में सुबह से ही पहुंचे हुए थे।

इस मौके पर सुबह पहुना में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा सहित श्री सच्चिदानंद उपासने, श्री सुनील कुकरेजा, श्री लोकेश कावड़िया, श्री सुनील रामदास अग्रवाल, श्री अरूणधर दीवान, अब्राहम तिर्की, श्री पीयुष मिश्रा, श्री नीलकंठ महाराज, नरेन्दर सिंह सलुजा, श्री सोनू सलुजा, श्री शंकर लाल दानवानी, डॉ. अजय त्रिपाठी, श्री अनुप खेलकर, श्री संतोष साहू, श्री गोरेलाल नायक, श्री रमेश शर्मा, श्री सतीश बेहरा, सुश्री पूनम सोलंकी, श्री अखिलेश पवार, श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री दिपेश शर्मा और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  2. 2 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  3. 3 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  4. 4 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav