दीपावली पर चोरी की बिजली से घर रोशन करने के आरोप के बाद कुमारस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Nov 2023 10:12 PM
दीपावली पर चोरी की बिजली से घर रोशन करने के आरोप के बाद कुमारस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी पर दीपावली के दौरान चोरी की बिजली से यहां जे. पी. नगर स्थित अपना आवास रोशन करने संबंधी कांग्रेस के आरोप के बाद बेंगलोर बिजली आपूर्ति कंपनी ने मंगलवार को जनता दल (सेक्यूलर) नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया.

बेंगलोर बिजली आपूर्ति कंपनी (बीईएससीओएम) के सतर्कता प्रकोष्ठ ने अपने सतर्कता थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम (बिजली की चोरी) की धारा 135 के तहत यह मामला दर्ज किया है. सत्तारूढ. दल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो और बयान पोस्ट कर पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी की आलोचना की.

कुमारस्वामी ने कहा कि यह उनकी गलती नहीं, बल्कि एक निजी ‘डेकोरेटर’ (बिजली सजावट का काम करने वाले) की गलती थी, जिसने पास के बिजली के खंभे से सीधे कनेक्शन ले लिया. पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि जब उन्हें पता चला तो उन्होंने तुरंत इसे हटवाया और घर के मीटर बोर्ड से बिजली का कनेक्शन कराया.

कांग्रेस ने उन पर निशाना साधते हुए कहा, ह्लदुनिया के एकमात्र ईमानदार व्यक्ति एच. डी. कुमारस्वामी का जे. पी. नगर स्थित आवास बिजली के खंभे से सीधे अवैध बिजली कनेक्शन के साथ सजावटी रोशनी से जगमगा रहा था. यह त्रासदी है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री को इतनी गरीबी का सामना करना पड़ा कि वह बिजली चोरी करे.ह्व कुमारस्वामी पर कटाक्ष करते हुए पार्टी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ‘गृह ज्योति’ योजना आवासीय कनेक्शन के लिए प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली देती है, न कि 2,000 यूनिट.

कुमारस्वामी ने ‘एक्स’ पर कहा, ह्लमुझे इस अविवेकपूर्ण कार्य के लिए खेद है. बीईएससीओएम (बैंगलोर इले्ट्रिरसिटी सप्लाई कंपनी) के अधिकारी आकर निरीक्षण करें और नोटिस जारी करें. मैं जुर्माना अदा करूंगा.ह्व उन्होंने एक ‘छोटे मुद्दे’ को बड़ा मुद्दा बनाने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा. उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि बीईएससीओएम कार्रवाई करेगी. कांग्रेस ने पूर्व में कटाक्ष किया था, ह्लअगर आप इतनी गरीबी झेल रहे थे तो आपको ‘गृह ज्योति योजना’ के लिए आवेदन करना चाहिए था. अरे, आपको पता नहीं था कि गृह ज्योति योजना के तहत केवल एक बिजली मीटर की अनुमति है जबकि आपके नाम पर कई मीटर हैं.ह्व

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu