एनसीडब्ल्यू प्रमुख के बारे में ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने के मामले में महुआ के खिलाफ मामला दर्ज

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के बारे में सोशल मीडिया पर ‘अपमानजनक’ टिप्प्णी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है.
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो पर टिप्पणी की, जिसमें शर्मा को उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ वाली जगह पर पहुंचते हुए दिखाया गया था. मोइत्रा ने बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया था. मूल पोस्ट में एक व्यक्ति को छाता पकड़ कर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) प्रमुख के पीछे चलते हुए दिखाया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button