सीबीआई ने आबकारी ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बीआरएस नेता कविता को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Apr 2024 07:10 PM
सीबीआई ने आबकारी ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बीआरएस नेता कविता को किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में हैं. सीबीआई ने उन्हें वहीं गिरफ्तार किया.

सीबीआई के अधिकारियों ने हाल में एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद जेल के अंदर कविता से पूछताछ की थी. बीआरएस नेता से सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से बरामद व्हाट्सऐप चैट और एक भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी. आम आदमी पार्टी (आप) को कथित तौर पर आबकारी नीति में बदलाव के लिए रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिए गए थे.
सूत्रों ने बताया कि इन पहलुओं पर कविता से पूछताछ के लिए सीबीआई अधिकारी शनिवार को तिहाड़ जेल गए थे. ईडी ने कविता (46) को 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu