बिरनपुर मामले में सीबीआई ने जांच के लिए अधिसूचना जारी की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 27 Apr 2024 03:36 PM
बिरनपुर मामले में सीबीआई ने जांच के लिए अधिसूचना जारी की…
ऑडियो सुनें

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुए सांप्रदायिक दंगे के मामले में सीबीआई ने जांच के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस घटना में सीबीआई ने 12 लोगों को आरोपी मान एफआईआर दर्ज की है।

सप्ताहभर में सीबीआई की टीम मामले की जांच के लिए पहुंचेगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विधानसभा सत्र के दौरान ईश्वर साहू और मंत्री ओपी चौधरी ने जांच की मांग की थी। राज्य की ओर से केंद्र सरकार को रिपोर्ट भी भेजी गई थी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह जानकारी साझा की है।सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा कि अब बिरनपुर हत्याकांड की जांच करेगी सीबीआई। हमारी सरकार के कैबिनेट के निर्णय और सहमति के आधार पर भारत सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। स्व. भुनेश्वर साहू के परिवार को अवश्य मिलेगा न्याय।

दो और हत्याओं की भी जांच करेगी सीबीआई:– इसी के साथ ही बिरनपुर गांव के ही दो और लोगों की हत्या के प्रकरण की जांच भी सीबीआई करेगी। भारत सरकार के कार्मिक और शिकायत मंत्रालय ने इस प्रकरण की सीबीआई जांच को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2021 की भर्ती प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितता की जांच भी सीबीआई को सौंपी जा चुकी है।

यह है मामला:- साजा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच मामूली कहासुनी के बाद हिंसा की शुरुआत हुई थी। आठ अप्रैल 2023 को सांप्रदायिक दंगे में एक समुदाय के लोगों ने 22 वर्षीय भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। इसके तीन दिन बाद 11 अप्रैल को पिता और पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। मृतक भुनेश्वर साहू के पिता को भाजपा ने साजा विधानसभा से टिकट दिया था। कांग्रेस के दिग्गज नेता रविंद्र चौबे को हराकर ईश्वर साहू विधायक बने ।

विधानसभा में उठाया था मुद्दा:- विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा था कि भुनेश्वर के हत्यारों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में सीबीआइ जांच की घोषणा की थी।

सीबीआई ने जिन 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है उनमें…

1. नवाब खान पुत्र सैहतार खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
2. जलील खान पुत्र मकसुम खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
3. बसीर खान पुत्र बहल खान, निवासी ग्राम
शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा,
छत्तीसगढ़
4. मुख्तार मोहम्मद पुत्र रशीद मोहम्मद निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
5. सफीक मोहम्मद पुत्र पिला मोहम्मद निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
6. अब्दुल खान पुत्र अकबर खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़

7. अकबर खान पुत्र रमजान खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
8. मोहम्मद जनाब पुत्र निजामुद्दीन खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
9. अयूब खान पुत्र सरदार खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
10. निजामुद्दीन पुत्र करमुद्दीन निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
11. रशीद खान पुत्र बहल खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
12. कल्लू खान पुत्र जमाल खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ का नाम शामिल है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav