सीबीएसई 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम 20 मई के बाद घोषित होने की संभावना

नयी दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 20 मई के बाद घोषित कर सकता है. बोर्ड के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. परीक्षा परिणामों की घोषणा की अटकलों के बीच बोर्ड का यह स्पष्टीकरण आया है. बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ”सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 20 मई के बाद घोषित होने की संभावना है.” दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-अप्रैल के बीच आयोजित की गईं थीं.

Related Articles

Back to top button