CBSE 12th Result 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जारी हुआ सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, फटाफट देखें नतीजे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 13 May 2026 01:45 PM
CBSE 12th Result 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जारी हुआ सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, फटाफट देखें नतीजे
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी, इसलिए अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि बिना किसी परेशानी के तुरंत परिणाम देख सकें।

सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।

12वीं के नतीजे घोषित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का अब इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

पिछले तीन वर्षों में कब जारी हुआ रिजल्ट?
सीबीएसई 12वीं के परिणाम 2026 को लेकर पिछले वर्षों के रुझानों से यह देखा गया है कि परिणाम आमतौर पर मई के तीसरे सप्ताह के आसपास घोषित किए जाते हैं। 2025 में परिणाम 13 मई को जारी किया गया था, जबकि 2024 में भी 13 मई को और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित हुए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav