सीसीए2023: ‘आरआरआर’ को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म, ‘नाटु नाटु’ को सर्वश्रेष्ठ गीत का अवार्ड

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 16 Jan 2023 06:32 PM
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. फिल्मकार एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने विश्व मंच पर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए ‘क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स’ (सीसीए) में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म और ‘नाटु नाटु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है. ‘क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स’ में ‘आरआरआर’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (राजामौली), सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म, सर्वश्रेष्ठ विजÞुएल इफेक्ट्स (वी श्रीनिवास मोहन) और सर्वश्रेष्ठ गीत (नाटु नाटु) की श्रेणी में नामित थी.

सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म की श्रेणी में फिल्म का मुकाबला ‘आॅल क्वाइट आॅन द वेस्टर्न फ्रंट’, ‘अर्जेंटीना 1985’, ‘बार्डो’, ‘फॉल्स क्रोनिकल आॅफ ए हैंडफुल आॅफ ट्रूथ्स’, ‘क्लोजÞ’ और ‘डिसीजÞन टू लीव’ से था. राजामौली ने इस पुरस्कार को अपनी मातृभूमि भारत और अपने जीवन की हर उस महिलाओं को सर्मिपत किया, जिन्होंने कला क्षेत्र में उनके सफर का हमेशा समर्थन किया.

राजामौली ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘ मेरी जिंदगी में शामिल सभी महिलाओं… मेरी मां राजनंदनी जिन्हें लगता था कि शिक्षा को जरूरत से अधिक महत्व दिया जाता है और इसलिए उन्होंने मुझे किताबें और कॉमिक्स पढ़ने के लिए कहा. उन्होंने मेरी कला को बढ़ावा दिया. मेरी भाभी श्रीवल्ली जो मेरी मां की तरह हैं.. उन्होंने हमेशा मुझे बेहतरीन करने के लिए प्रेरित किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी पत्नी रमा जो मेरी फिल्मों की ‘कॉस्ट्यूम डिजाइनर’ हैं, लेकिन वास्तव में उन्होंने मेरे जीवन को आकार दिया है. अगर वह नहीं होती तो मैं यहां नहीं होता. मेरी बेटियां वे कुछ नहीं करती लेकिन उनकी मुस्कुराहट मेरी जिंदगी में रोशनी बिखरने के लिए काफी है और अंतत: मेरी मातृभूमि भारत…मेरा भारत महान. जय हिंद.’’ ‘आरआरआर’ भारतीय क्रांतिकारियों की एक काल्पनिक कहानी है. फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 1920 के दशक के समय पर आधारित है जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था. फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी हैं.

सर्वश्रेष्ठ गीत की श्रेणी में तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने टेलर स्विफ्ट के गीत ‘कैरोलिना’, ग्रेगोरी मान के ‘चाओ पापा’, लेडी गागा के ‘होल्ड माय हैंड’, फिल्म ‘ब्लैक पैंथर:वकांडा फॉरएवर’ के गीत ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘व्हाइट नॉइस’ के ‘न्यू बॉडी रूंभा’ को मात दी. तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे स्वर काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने दिया है. ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’. चार मिनट 35 सेकेंड का यह गीत राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, और उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है.

गीत ‘नाटु नाटु’ ने 14 अन्य गीत के साथ सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजÞनिल) गीत की श्रेणी में 95वें अकादमी पुरस्कार की ‘शॉर्टलिस्ट’ में भी जगह बनाई है. अंतिम नामांकन की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी. फिल्म को बाफ्टा की ‘नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेजÞ’ श्रेणी की ‘लॉन्ग लिस्ट’ में भी शामिल किया गया है.
‘क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स’ (सीसीए) 2023 की मेजबानी चेल्सी हैंडलर ने की. 2

3वें सीसीए में सबसे अधिक 14 श्रेणी में नामित ‘एवरींिथग एवरीवेयर आॅल एट वन्स’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (के हुय क्Þवान), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (डेनियल क्वान और डेनियल स्कैनर्ट) और सर्वश्रेष्ठ ओरिजÞनिल स्क्रीनप्ले और सर्वश्रेष्ठ एडिंिटग का पुरस्कार अपने नाम किया. टेलीविजÞन से जुड़े पुस्कारों में ‘बेटर कॉल सॉल’ ने सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज, ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (बॉब ओडेनकिर्क) और सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार (जिआनकार्लो इस्पोसितो) का पुरस्कार अपने नाम किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu