आंध्र प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहुंचा केंद्रीय दल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Sep 2024 03:02 PM
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहुंचा केंद्रीय दल
ऑडियो सुनें

अमरावती: आंध्र प्रदेश में हाल में हुई मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए बुधवार को केंद्र सरकार का एक दल यहां पहुंचा। स्थानीय अधिकारियों ने बाढ़ से हुए नुकसान पर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की है और केंद्रीय दल के दौरे का मार्ग भी तय किया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘स्थानीय अधिकारी ताडेपल्ली में आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के कार्यालय में केंद्रीय दल को बाढ़ के हालात और उससे हुए नुकसान से अगवत करा रहे हैं।’’ इसमें बताया गया कि केंद्रीय दल विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मिलकर पश्चिम गोदावरी, एलुरू, कृष्णा, एनटीआर, गुंटूर, बापटला और पलनाडू जिलों में बाढ़ से मची तबाही के बारे में जानकारी जुटा रहा है।

विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय दल को विजयवाड़ा में बुदामेरू नदी से हुए नुकसान की जानकारी दी गई और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न राहत गतिविधियों के बारे में भी बताया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav