केंद्र आर्थिक वृद्धि के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहा है: पीयूष गोयल

कोच्चि: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार भारत को 2047 तक 30000-35000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सभी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने यहां केरल निवेश वैश्विक शिखर सम्मेलन (आईकेजीएस) में निवेशकों को आर्किषत करने का प्रयास किया और कहा कि वे जल्द ही बहरीन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू करेंगे।

गोयल ने कहा कि देश में ‘‘‘ विकास, प्रगति और आर्थिक अवसरों के लिए बेजोड़ अवसर हैं।’’ मंत्री ने जोर देकर कहा, ‘‘हम सभी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मौजूदा 4000 अरब अमेरिकी डॉलर से 2047 तक 30000-35000 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने के लिए हम सभी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) नीत केरल सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों पर मतभेद हैं। इस पृष्ठभूमि में गोयल ने कहा कि वह केरल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए यहां आए हैं और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य द्वारा की गई विभिन्न प्रगति का भी उल्लेख किया।

उन्होंने निवेशकों से केरल और देश में निवेश करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘ आएं और निवेश के फल का आनंद लें।’’ दो दिवसीय इस शिखर सम्मेलन में करीब 3,000 प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button