चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू, प्रधानमंत्री मोदी हुए शामिल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Jun 2024 12:50 PM
चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू, प्रधानमंत्री मोदी हुए शामिल…
ऑडियो सुनें

आंध्र प्रदेश: तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्होंने विजयवाड़ा के बाहरी इलाके केसरपल्ली में गन्नावरम हवाई अड्डे के सामने मेधा आईटी पार्क के पास शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रामदास अठावले, अनुप्रिया पटेल, चिराग पासवान, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।

पीठापुरम विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले पवन कल्याण को चंद्रबाबू कैबिनेट की सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया है। पवन कल्याण ने अपने बड़े भाई चिरंजीवी के साथ मिलकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। चिरंजीवी ने 2008 में प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की थी। हालांकि, अपने भाई द्वारा प्रजा राज्यम पार्टी का कांग्रेस में विलय करने के बाद वह राजनीति में बहुत सक्रिय नहीं रहे। बाद में पवन कल्याण ने 2014 में जनसेना पार्टी की स्थापना की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav