‘छेल्लो शो’ भारत में नेटफ्लिक्स पर होगी उपलब्ध

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Nov 2022 07:37 PM
‘छेल्लो शो’ भारत में नेटफ्लिक्स पर होगी उपलब्ध
ऑडियो सुनें

मुम्बई. भारत में नेटफ्लिक्स ग्राहकों के लिए 95वें आस्कर अवार्ड में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘छेल्लो शो’ शुक्रवार (25 नवंबर) से उपलब्ध होगी. अंग्रेजी में ‘लास्ट फिल्म शो’ शीर्षक वाली गुजराती भाषा की फिल्म, 14 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

पान नलिन द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म नौ वर्षीय सिनेमा लड़के की है, क्योंकि वह अपने 35 मिमी सपनों की खोज में आकाश और पाताल एक कर देता है और उसे यह तनिक भी अंदाजा नहीं होता कि उसे किन कठनिइयों से गुजरना पड़ेगा. नलिन ने कहा कि वह नेटफ्लिक्स के साथ सहयोग करके खुश हैं जिससे फिल्म को ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu