छत्तीसगढ़ विधानसभा: आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पेश करेंगे बजट…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 06 Mar 2023 11:27 AM
छत्तीसगढ़ विधानसभा: आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पेश करेंगे बजट…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री 2023 -24 का बजट पेश करेंगे. चुनावी साल होने के कारण इस बार सभी की निगाहें आज आने वाले बजट पर है. रविवार को जनता के नाम अपने संदेश में सीएम भूपेश बघेल ने बजट को पहले ही भरोसे वाला बजट बता दिया है. बजट संदेश में सीएम ने कहा ” साल 2023-24 का बजट छत्तीसगढ़ के सपनों को नई उड़ान देने वाला बजट होगा. जो आसमान से नहीं जमीन पर बात करेगा.

आज के बजट में नई नौकरियों के साथ ही बेरोजगारी भत्ता, खेती किसानी शिक्षा और महिलाओं से जुड़ी बड़ी घोषणाएं हो सकती है. धान के समर्थन मूल्य और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बजट में 100 करोड़ का इजाफा किया जा सकता है. चुनावी बजट होने के कारण कांग्रेस भी इसे पूरी तरह से भुनाने की तैयारी में हैं. हर किसी तक बजट पहुंचाने के लिए जगह जगह कांग्रेस ने LED लगा रखा है. सुबह 11 बजे से सभी जिला मुख्यालयों में सीएम भूपेश का बजट भाषण का लाइव प्रसारण किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav