छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Oct 2024 06:55 PM
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की बुधवार को घोषणा की. इससे राज्य में अब महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50 प्रतिशत हो जाएगा. साय ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में उनकी सरकार ने डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इससे यह केंद्र सरकार के बराबर हो जाएगा.

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया इस फैसले से राज्य सरकार के करीब 3.90 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा. यह बढ़ोतरी इस वर्ष एक अक्टूबर से प्रभावी होगी. इससे पहले मार्च की शुरुआत में साय सरकार ने डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह मूल वेतन का 46 प्रतिशत हो गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav