छत्तीसगढ़ सरकार ने उद्यमिता एवं इलेक्ट्रोनिक डिजाइन केंद्रों की स्थापना के लिए करार किये

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 10 Feb 2026 03:33 PM
छत्तीसगढ़ सरकार ने उद्यमिता एवं इलेक्ट्रोनिक डिजाइन केंद्रों की स्थापना के लिए करार किये
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में एक उद्यमिता केंद्र (सीओई) और एक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विकास (ईएसडीडी) केंद्र स्थापित करने के लिए मंगलवार को ‘सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क आॅफ इंडिया (एसटीपीआई)’ के साथ एक समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में उनके सरकारी आवास पर एसटीपीआई के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर साय ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध छत्तीसगढ़ का लक्ष्य ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में भी एक विशिष्ट पहचान बनाना है।

उन्होंने कहा कि राज्य सूचना प्रौद्योगिकी, आईटी-आधारित सेवाओं (आईटीईएस) और उभरते प्रौद्योगिकी-आधारित उद्योगों में अग्रणी बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है तथा इन सभी के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे, प्रभावी ई-गवर्नेंस और निवेशक-अनुकूल नीतियां अनुकूल स्थिति उपलब्ध करवा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीओई कृत्रिम बुद्धिमत्ता, वन एवं औषधीय उत्पाद आधारित चिकित्सा प्रौद्योगिकी, स्मार्ट सिटी समाधान और स्मार्ट कृषि – इन चार प्रमुख क्षेत्रों में नवाचार और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करेगा। साय ने बताया कि एक अत्याधुनिक ईएसडीडी केंद्र उत्पाद डिजाइन, ‘प्रोटोटाइंिपग’, कौशल विकास और क्षमता निर्माण की सुविधाएं प्रदान करके प्रति वर्ष लगभग 30 से 40 हार्डवेयर स्टार्टअप और एमएसएमई को सहयोग देगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital