छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Aug 2024 07:27 PM
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में मुलाकात की है. जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से छत्तीसगढ़ की जनसुविधाएँ से जुड़ी माँगो पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री को चिरमिरी नागपुर हाल्ट नवीन रेल लाइन निर्माण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा राज्यांश की राशि प्रदान करने की जानकारी प्रदान की और जल्द से जल्द निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने की बात कही.

इस दौरान जायसवाल ने बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन नम्बर 18257-18258 जो कई दशकों से बिना विस्तार हुए संचालित है को को दुर्ग जंक्शन या गोंदिया जंक्शन तक विस्तार किए जाने की मांग रखी है. वर्तमान में नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ के लोगो को राजधानी तक पहुचने के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इस ट्रेन के दुर्ग तक जाने से राजधानी तक सीधी पहुंच मिलेगी. इसी तरह से एक अन्य मांग में स्वास्थ्य मंत्री ने शहडोल-नागपुर जंक्शन-शहडोल ट्रेन नंबर 11201-11202 को चिरमिरी से संचालित किए जाने की मांग की है. इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को कटनी,जबलपुर और नागपुर से सीधे आवागमन की सुविधा मिल सकेगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वस्त किया है की सभी मांगो पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा .

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu