कोरबा में पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 11 Jul 2023 06:55 PM
कोरबा में पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी
ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उरगा थाना क्षेत्र में पवन बिंझवार (37) ने पत्नी सुमति बिंझवार (35) की हत्या के बाद फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

उरगा थाना के प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि ढनढनी गांव का निवासी पवन सोमवार की सुबह अपनी पत्नी सुमति को लेकर ससुराल गया और रात 10 बजे दोनों घर लौट गए. तिवारी ने बताया कि ससुराल से लौटने के बाद पवन और सुमति के बीच विवाद होने लगा. गुस्से में पवन ने सुमति के सर पर हथौड़े से वार कर दिया जिससे सुमति की मौके पर ही मौत हो गई. बाद में पवन ने घर में फांसी लगा ली.

उन्होंने बताया कि पुलिस को आज सुबह जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu