केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा शुरू, भाजपा के जनसम्पर्क अभियान और कार्यक्रम होंगे शामिल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 15 Jun 2023 12:53 PM
केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा शुरू, भाजपा के जनसम्पर्क अभियान और कार्यक्रम होंगे शामिल…
ऑडियो सुनें

रायपुर: चुनाव करीब आते ही केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा होने लगा है. इस कड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक जुलाई को कांकेर में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग में और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को बिलासपुर में सभा करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि इन सभी सभाओं में एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा.

वही भाजपा के जनसम्पर्क अभियान और घोषणा पत्र को लेकर कहा साव ने कहा कि हमारा जनसम्पर्क अभियान जारी है, आगे भी इस तरह के अभियान और कार्यक्रम होंगे. घोषणा पत्र कमेटी जल्द ही बनेगी. जनसम्पर्क अभियान के तहत देशभर में 51 बड़ी सभा है. 22 जून को दुर्ग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 30 जून बिलासपुर में जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर में एक जुलाई को सभा करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav