किसानों के हित में छत्तीसगढ़ को मिलेगी हरसंभव मदद : रामनाथ ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Aug 2024 08:30 PM
किसानों के हित में छत्तीसगढ़ को मिलेगी हरसंभव मदद : रामनाथ ठाकुर
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर से सौजन्य मुलाकात की. मंत्री नेताम ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में दलहन, तिलहन, बागवानी फसल को बढ़ावा देने के साथ ही कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की. इस मौके पर केन्द्रीय कृषि मंत्री ने छत्तीसगढ़ में खाद-बीज उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की. केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों व कृषि क्षेत्र का हित सर्वाेपरि है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ को हरसंभव मदद मिलेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu