मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पहुंचे भारत निर्वाचन आयोग…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 16 Mar 2024 02:00 PM
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पहुंचे भारत निर्वाचन आयोग…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भारत निर्वाचन आयोग पहुंचे।

कितने चरणों में हो सकते हैं चुनाव?

पिछली बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में करवाए गए थे। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा सकता है कि इस बार कम चरणों में मतदान करवाए जा सकते हैं। हालांकि इसके बारे में स्पष्ट जानकारी चुनाव आयोग की घोषणा के बाद ही मिलेगी। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों की विधानसभा के लिए भी चुनाव होने हैं।

1960 से शुरू हुआ आदर्श आचार संहिता का इतिहास

निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को लोकसभा चुनावों की घोषणा किए जाने के साथ ही आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) भी प्रभावी हो जाएगी जिसकी उत्पत्ति 1960 में केरल विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी, तब प्रशासन ने राजनीतिक दलों के लिए एक आचार संहिता बनाने की कोशिश की थी।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक आचार संहिता के मौजूदा स्वरूप पिछले 60 साल के प्रयासों और विकास का नतीजा है। आदर्श आचार संहिता चुनावों के दौरान सभी हितधारकों द्वारा स्वीकार्य नियम है। इसका उद्देश्य प्रचार, मतदान और मतगणना को व्यवस्थित, स्वच्छ और शांतिपूर्ण रखना और सत्तारूढ़ दलों द्वारा राज्य मशीनरी और वित्त के किसी भी दुरुपयोग को रोकना है। परंतु, इसे कोई वैधानिक मान्यता प्राप्त नहीं है।

चुनाव आयोग की घोषणा कब और कहां देखें

चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को समाचार चैनलों के द्वारा लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा ईसीआई सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव उपलब्ध होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav