लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने ली प्रेस वार्ता…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Apr 2024 02:11 PM
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने ली प्रेस वार्ता…
ऑडियो सुनें

रायपुर: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस वार्ता ली। बता दें कि राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा में दूसरे चरण के तहत शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान होंगे। बुधवार को इन तीनों सीटों पर चुनावी शोर थम गया।

तीनों ही सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने मतदाताओं को रिझाने के लिए के लिए कई तरीके अपनाए। भाजपा ने जहां इन सीटों पर अपने बड़े नेताओं की नौ सभाएं की तो वहीं कांग्रेस की एक-दो सभाएं ही हो पाईं।

राजनांदगांव से जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुकाबला वर्तमान सांसद संतोष पांडेय से है तो वहीं महासमुंद से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के सामने भाजपा की पूर्व विधायक रुपकुमारी चौधरी हैं। कांकेर में कांग्रेस के बीरेश ठाकुर का भाजपा के भोजराज नाग से मुकाबला है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav