मुख्यमंत्री साय कैबिनेट मंत्री नेताम के शासकीय आवास में गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 31 Jul 2024 05:52 PM
मुख्यमंत्री साय कैबिनेट मंत्री नेताम के शासकीय आवास में गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम को नवा रायपुर में आबंटित शासकीय आवास में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने मंत्री नेताम के साथ उनके नए आवास में पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री नेताम को नए आवास में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय पूरे आवास का अवलोकन किया और परिसर में पारिजात का पौधा लगाया।
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को नवा रायपुर के सेक्टर 24 में मंत्रीगणें के लिए नवनिर्मित आवासों में से आवास क्रमांक एम-05 आबंटित हुआ है। मंत्री नेताम ने अपने परिजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर आवास में गृह प्रवेश किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav