रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी पर मंत्री से बात करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 Jan 2023 08:57 PM
ऑडियो सुनें

पटना. ‘रामचरितमानस’ को लेकर की गई टिप्पणी से उपजे विवाद के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस मामले में अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर से बात करेंगे. चंद्रशेखर की तुलसीदास रचित महाकाव्य ‘रामचरितमानस’ के बारे में की गई हालिया टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है.

राज्यव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम ‘‘समाधान यात्रा’’ के तहत दरभंगा जिले के दौरे के दौरान जदयू के शीर्ष नेता नीतीश ने मंत्री की टिप्पणी से जुड़े पत्रकारों के सवालों पर कहा, ‘‘मुझे पता नहीं. हम उनसे पूछ लेंगे.’’ चंद्रशेखर ने बुधवार को नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में ‘रामचरितमानस’ पर टिप्पणी की थी.

बाद में पत्रकारों द्वारा चंद्रशेखर से उनके बयान के बारे में पूछे जाने पर वह अपनी बात पर अड़े रहे और कहा, ‘‘मनु स्मृति, रामचरितमानस और ‘बंच आॅफ थॉट्स’ (आरएसएस विचारक एम.एस. गोलवलकर द्वारा लिखित) ने समाज में नफरत को बढ़ावा दिया है. यही कारण है कि इन (कार्यों) को दलितों और ओबीसी से विरोध का सामना करना पड़ रहा है.’’ मंत्री ने कहा कि वह रामचरितमानस से सामाजिक भेदभाव की निंदा करने वाले सभी छंदों को निकालने की मांग करेंगे.

भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता निखिल आनंद ने राजद नेता पर ‘‘मुसलमानों के तुष्टिकरण को ध्यान में रखते हुए’’ हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया. भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने राजद नेता को चुनौती दी कि अगर ‘‘वह मर्द हैं तो इस्लाम के बारे में मुखर होकर दिखाएं.’’ भाजपा के सहयोगी चिराग पासवान ने चंद्रशेखर के बयान को ‘‘भडकाऊ’’ करार देते हुए इसे नीतीश कुमार की ‘‘विभाजनकारी रणनीति’’ होने का आरोप लगाया.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  2. 2 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  3. 3 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  4. 4 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu