मुख्यमंत्री साय ने छग के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का किया वितरण

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 25 Dec 2023 08:17 PM
मुख्यमंत्री साय ने छग के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का किया वितरण
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया. बालोद के तमोरा से किसान विशेसर राम साहू ऑनलाइन मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं बालोद जिले के तमोरा ग्राम के किसान बिशेसर राम साहू ने मुख्यमंत्री ने बताया कि आज मुझे 89 हजार 640 रुपए धान बोनस मिला.

आपकी सरकार की योजना बहुत अच्छी है. हमने कभी नहीं सोचा था कि बोनस मिलेगा, लेकिन आज बहुत खुशी हो रही है.
महासमुंद जिले के किसान रामपाल बताया कि 23 हजार 280 रुपए का बोनस मिला. मुख्यमंत्री ने कहा आपने खाता चेक कर लिया, किसान ने हां- कहकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया.

धान बोनस राशि वितरण समारोह : मुख्यमंत्री महोदय का संबोधन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बेन्द्री गांव की पावन भूमि में 2 साल के धान बोनस वितरण समारोह में आए आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं.

आज का ये दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है. 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस सुशासन दिवस की आप सभी को बधाई.

छत्तीसगढ़ के किसानों से हमने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस हम किसानों को देंगे.

मुझे बहुत खुशी हो रही है यह बताने में कि आज हमने छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए हमने ट्रांसफर कर दिया है.

जिस भी बैंक में किसानों का खाता है, उन सभी को पैसा पहुंच गया है.
मैने किसानों से बात भी की है मैं सबको बधाई देता हूं. किसान आज काफी खुश हैं. राज्य के किसानों का विश्वास छत्तीसगढ़ की सरकार और मोदी जी पर बढ़ा है. हमने सरकार बनते ही गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया. कई लोगों ने घर के लिए कर्ज लिया, कई अपना घर बना ही नहीं पाए उनके लिए आवास स्वीकृत किया गया. मोदी जी की गारंटी हम पूरी तरह से निभाएंगे.

गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे. पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे. हमारा वादा है हम 5500 मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन तक तेंदूपत्ता खरीदेंगे.

विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह ₹1000 देने का प्रावधान भी हमने अनुपूरक बजट में कर दिया है. अब माताओं बहनों के खाते में साल में ₹12000 जाएगा.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार है.हम हर वादा पूरा करेंगे.

हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना देंगे.

युवाओं के साथ धोखा न हो इसलिए उन्हें पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की व्यवस्था करेंगे.

स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार भी हमारी प्राथमिकता है. अब आयुष्मान कार्ड में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने किसानों के हित में निर्णय लिया और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है उसे भी हम जल्द पूरा करेंगे.

हमने 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की भी व्यवस्था की है इस संदर्भ में हमने आदेश जारी कर दिया है. हम किसानों से उनका पूरा धन खरीदेंगे और जरूरत पड़ने पर समय सीमा भी बढ़ाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav