मुख्यमंत्री साय ने कैम्प कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का किया अनावरण

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 12 Feb 2024 12:53 PM
मुख्यमंत्री साय ने कैम्प कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का किया अनावरण
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया के कैम्प कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण किया l उन्होंने कहा कि जनता के बीच अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे।

अटलजी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ, नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। अटलजी जनता की बातों को ध्यान से सुनते थे और उनकी आकाँक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करते थे। उनके कार्य राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को दिखाते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav