मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 29 अगस्त को होने वाला जनदर्शन स्थगित…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Aug 2024 02:58 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 29 अगस्त को होने वाला जनदर्शन स्थगित…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कल यानी 29 अगस्त को होने वाला जनदर्शन स्थगित कर दिया गया है. जनदर्शन कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है. मुख्यमंत्री निवास में हर सप्ताह गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है.

जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम जनता की समस्या सुनते हैं. वहीं मौके पर ही अधिकारियों समाधान के भी निर्देश देते हैं. जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचते हैं. नागरिकों के समस्या समाधान के बाद उसकी जानकारी भी जनसंपर्क विभाग के पोर्टल में अपडेट की जाती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav