मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस का कर सकते हैं दौरा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 03 Jul 2024 03:20 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस का कर सकते हैं दौरा…
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस का दौरा कर सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई।

घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आगरा) और अलीगढ़ मंडल आयुक्त की एक टीम गठित की गई है। दुखद घटना के बाद मंगलवार को सरकार ने एक बयान में कहा कि रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर सौंपी जानी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी सरकार इस घटना की तह में जाकर साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा देने का काम करेगी। राज्य सरकार इस पूरी घटना की जांच करा रही है। हम इसकी तह में जाएंगे और देखेंगे कि यह हादसा है या साजिश।’’

योगी ने घटना पर राजनीति करने वाले दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘इस प्रकार की घटना पर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के बजाए राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और ंिनदनीय भी। यह समय पीड़ितों के घावों पर मरहम लगाने का है,

पीड़ितों के प्रति संवेदना का है। सरकार इस मामले में पहले से संवेदनशील है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।’’ बयान के अनुसार नारायण साकार विश्व हरि के नाम से लोकप्रिय ‘भोले बाबा’ के सत्संग में हाथरस जिले में लाखों अनुयायी पहुंचे हुए थे। सत्संग में प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति से अधिक अनुयायी थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav