युद्ध में चीन कर सकता है रूस की मदद: नाटो प्रमुख

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 Feb 2023 07:52 PM
ऑडियो सुनें

वॉरसॉ. नाटो प्रमुख ने कहा है कि सैन्य गठबंधन को इस बात के ‘‘कुछ संकेत’’ मिले हैं कि चीन यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में मॉस्को की मदद करने की योजना बना सकता है. उन्होंने चीन से ऐसे कार्यों से परहेज करने को कहा जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हों. नाटो महासचिव जेंस स्टोलटेनबर्ग ने एसोसिएटेड प्रेस से बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा कि नाटो युद्ध का हिस्सा नहीं है लेकिन वह ‘‘यूक्रेन का समर्थन करेगा’’.

यह पूछे जाने पर कि क्या नाटो को कोई संकेत मिला है कि चीन रूस को हथियार या अन्य मदद देने की तैयारी कर सकता है, स्टोलटेनबर्ग ने कहा, ‘‘हमें कुछ संकेत मिले हैं कि वे संभवत: इसकी योजना बना सकते हैं और नाटो के सहयोगी जाहिर तौर पर अमेरिका ने इसके खिलाफ चेतावनी दी है क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए. चीन को रूस के अवैध युद्ध का समर्थन नहीं करना चाहिए.’’

स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि सीधे तौर पर ऐसी कोई भी सहायता अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन होगी और ‘‘निश्चित रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य चीन को किसी भी तरह से संयुक्त राष्ट्र चार्टर या अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का समर्थन नहीं करना चाहिए.’’ बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सबसे वरिष्ठ विदेश नीति अधिकारी वांग यी की मेजबानी की जिससे पश्चिमी देशों ने चिंता जताई कि बींिजग लगभग एक साल से जारी युद्ध में रूस को मजबूत समर्थन देने के लिए तैयार हो सकता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu