चीन ने तमिलनाडु में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति संवेदना जतायी

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 29 Sep 2025 03:33 PM
चीन ने तमिलनाडु में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति संवेदना जतायी
ऑडियो सुनें

बीजिंग: चीन ने तमिलनाडु के करूर शहर में अभिनेता एवं नेता विजय की रैली में मची भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति सोमवार को गहरी संवेदना जतायी। शनिवार को हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी और और कई अन्य घायल हो गए थे।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने यहां एक प्रेसवार्ता में एक सवाल के उत्तर में कहा, ‘‘हम पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा उनके परिजन और घायलों के प्रति भी हमारी संवेदना है।’’ उन्होंने कहा कि भारत स्थित चीनी दूतावास ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी भी चीनी नागरिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital