सलमान खान के साथ “बैटल ऑफ गलवान” में अभिनय करेंगी चित्रांगदा सिंह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Jul 2025 08:40 PM
सलमान खान के साथ “बैटल ऑफ गलवान” में अभिनय करेंगी चित्रांगदा सिंह
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह सलमान खान की अगली फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” में अभिनय करेंगी. बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी गई. “शूटआउट एट लोखंडवाला” फिल्म के निर्देशक अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है.

लाखिया ने एक बयान में कहा, “मैंने ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और फिर ‘बॉब बिस्वास’ में चित्रांगदा का अद्भुत अभिनय देखा था, तब से मैं उनके साथ काम करना चाहता था.” उन्होंने कहा, “हम बैटल ऑफ गलवान की टीम में चित्रांगदा सिंह का स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं. चित्रांगदा पर्दे पर जोश और संवेदनशीलता का एक अनोखा मिश्रण लेकर आती हैं.” सलमान ने अपने सोशल मीडिया खातों पर पिछले सप्ताह फिल्म की आधिकारिक घोषणा की थी.

निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म एक ऐसी लड़ाई पर आधारित है, जिसमें एक भी गोली नहीं चली थी. समुद्र तल से 15,000 फुट ऊंचाई पर हुई यह लड़ाई भारत की अदम्य वीरता का प्रमाण है. जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़पों में भारतीय सेना के 20 जवानों ने प्राणों की आहुति दी थी. यह दशकों बाद भारत और चीन के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu