सीएम भूपेश बघेल ने की अमिताभ बच्चन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 06 Mar 2023 02:14 PM
सीएम भूपेश बघेल ने की अमिताभ बच्चन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्म विभूषण सम्मान प्राप्त ,प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बता दें कि हैदराबाद में शूटिंग के दौरान बिग बी घायल हो गए हैं. एक्शन सीन करते हुए अमिताभ बच्चन को चोट लग गई है. चोट लगने की वजह से शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा है.

बिग बी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. उनका ट्रीटमेंट चल रहा है. अमिताभ बच्चन ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है. एक्टर ने बताया कि हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी. ये हादसा एक एक्शन शॉट के समय हुआ. बिग बी को पसली में चोट आई है. अमिताभ बच्चन ने बताया- रिब (पसली) कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी रिब केज की साइड की मांसपेशी फट गई है. चोट लगने के बाद शूटिंग भी रोक दी गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav