मुख्यमंत्री ने जी-20 प्रतिनिधियों से बुनियादी ढांचे को टिकाऊ बनाने पर मांगे सुझाव

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Mar 2023 12:30 PM
ऑडियो सुनें

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम में जी-20 ‘इंफ्रास्ट्रक्चर र्विकंग ग्रुप’ (आईडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक में भाग लेने वालों से जगन्नाथ कॉलोनियों के बुनियादी ढांचे को टिकाऊ बनाने के लिए सुझाव मांगे हैं।
इन कॉलोनियों के बारे में रेड्डी ने जी-20 प्रतिभागियों को बताया कि राज्य सरकार ने 30 लाख गरीब लोगों को आवास स्थल उपलब्ध कराए हैं जहां 22 लाख लोगों के लिए घर बनाए जा रहे हैं।

मंगलवार देर रात जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि जल निकासी, सड़क तथा बिजली जैसे बुनियादी ढांचे के काम जारी हैं । उन्होंने प्रतिभागियों से इन्हें अच्छी गुणवत्ता तथा कम खर्च के साथ लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के तरीकों पर चर्चा करने को कहा।
इस बीच, मुख्यमंत्री ने तेलुगु समुदाय के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित प्रतिनिधियों के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav