कार और ट्रक के बीच टक्कर, चार लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 20 Sep 2023 12:38 PM
कार और ट्रक के बीच टक्कर, चार लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

गुजरात: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में दसाडा को जैनाबाद से जोड़ने वाले राजकीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दसाडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोरबी जिले के चार लोग अहमदाबाद के कुकवाव गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी सुबह करीब आठ बजे उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

अधिकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दूर सड़क किनारे एक खेत में जा गिरी और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, मृतकों की उम्र 22 से 35 साल के बीच थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav