पुलिस आयुक्त रैन बसेरे में ‘धर्मांतरण’ की व्यापक जांच कराएं: दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रमुख की मांग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Jun 2023 09:35 PM
पुलिस आयुक्त रैन बसेरे में ‘धर्मांतरण’ की व्यापक जांच कराएं: दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रमुख की मांग
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर एक रैन बसेरे में कथित धर्मांतरण घटना की व्यापक जांच की मांग की ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना किसी कट्टरपंथी समूह का काम थी या नहीं.

सचदेवा ने पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को लिखे पत्र में कहा है कि दिल्ली पुलिस को इस बात की जांच करनी चाहिए कि आरोपी मोहम्मद कलीम अकेले काम कर रहा था या वह किसी कट्टरपंथी समूह से जुड़ा था. कलीम को पिछले सप्ताह संदीप सागर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था. उसने आरोप लगाया गया था कि इस्लाम स्वीकार करने के लिए आरोपी ने उसे लालच दिया और दबाव डाला.

सचदेवा ने दावा किया कि सागर तुर्कमान गेट पर दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे रैन बसेरे में देखरेख करने वाले व्यक्ति के रूप में काम करता था. आरोपी के खिलाफ चांदनी महल थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
सचदेवा ने दावा किया कि सागर के अनुसार, आरोपी रैन बसेरे में रहने वाले दो अन्य लोगों पर भी धर्म परिवर्तन के लिए “दबाव” डाल रहा था, जो एक “गंभीर” मुद्दा है.

सचदेवा ने अरोड़ा को लिखे पत्र में दावा किया, ह्ल दिल्ली भाजपा लंबे समय से कहती रही है कि इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा संचालित धर्म परिवर्तन और लव जिहाद का अभियान शहर की चौखट तक पहुंच गया है और तुर्कमान गेट की घटना तथा शाहबाद डेयरी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की हत्या इसके ज्वलंत उदाहरण हैं.ह्व दिल्ली भाजपा प्रमुख ने पुलिस आयुक्त से इस मामले की “व्यापक” जांच करने और शहर भर के थानों के प्रभारियों को रैन बसेरों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश देने का आग्रह किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu