कांगो: मिलिशिया के हमलों के बाद सामूहिक कब्रों से 49 शव मिले

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 19 Jan 2023 02:47 PM
ऑडियो सुनें

कांगो: मध्य अफ्रीकी देश कांगो में सप्ताहांत में हुए सिलसिलेवार हमलों के बाद 49 नागरिकों के शवों वाली सामूहिक कब्रें मिली हैं। संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी। इन हमलों के लिए स्थानीय मिलिशिया को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बुधवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को बताया कि इटुरी प्रांत के दो गांवों में यह कब्रें मिली हैं। इटुरी प्रांत बूनिया शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर है।

फरहान हक के मुताबिक न्याम्बा गांव में एक सामूहिक कब्र में छह बच्चों सहित कुल 42 लोगों के शव मिले हैं जबकि सात अन्य पुरुषों के शव मबोगी नामक एक अन्य गांव में पाए गए थे। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता ने न्यूयॉर्क में कहा, ‘‘सप्ताहांत में कोडेको मिलिशिया द्वारा नागरिकों पर किए गए हमलों की रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद शांति सैनिकों ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी। यह हमले तब हुए हैं जब बड़े पैमाने पर कब्रें मिली हैं। ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav