कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन रायपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Sep 2023 01:22 PM
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन रायपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज बलौदा बाजार – भाटापारा जिला के सुमाभाटा में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में भाग लेंगे।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा सहित कांग्रेस का पूरा मंत्रिमंडल, विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन में करीब 1 लाख से अधिक किसान और श्रमिक शामिल होंगे। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

माना जा रहा है कि खड़गे का दौरा संभागवार सीटों को साधने के लिए हो रहा है। उनकी पहली सभा जांजगीर में हुई। बिलासपुर संभाग में 20 सीटें (सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जोड़कर) हैं। उनमें जांजगीर भी है। इसके बाद राजनांदगांव में हुई, जो कि दुर्ग संभाग में आता है और पूर्व सीएम रमन सिंह का क्षेत्र है। इस संभाग में 20 सीटें हैं। अब रायपुर संभाग के बलौदाबाजार में गुरुवार को सभा है। इसमें भी 20 विधानसभा सीटें हैं।

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav