कांग्रेस ने अपना असली रंग दिखा दिया है: अनुराग ठाकुर ने सुक्खू के ‘बिहारी’ संबंधी बयान पर कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 17 Aug 2023 10:09 PM
कांग्रेस ने अपना असली रंग दिखा दिया है: अनुराग ठाकुर ने सुक्खू के ‘बिहारी’ संबंधी बयान पर कहा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही के लिए बिहार के लोगों को ‘दोषी’ ठहराकर और उनका अपमान कर अपना असली रंग दिखा दिया है. ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उस कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें उन्होंने हिमाचल के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक शिमला में तबाही के लिए बिहार के निर्माण श्रमिकों को जिम्मेदार ठहराया था.

ठाकुर ने यहां जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ के दौरे के इतर संवाददाताओं से कहा, ”कांग्रेस ने अपना असली रंग दिखा दिया है. किसी भी मुख्यमंत्री को बिहार के लोगों का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है, चाहे वह अरविंद केजरीवाल हों या सुखविंदर सुक्खू.” ठाकुर ने कहा कि बिहार के लोगों ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, चाहे वे मजदूर हों या आईएएस और आईपीएस अधिकारी या मीडियाकर्मी हों.

सुक्खू ने कथित तौर पर कहा था, ”प्रवासी आर्किटेक्ट (राजमिस्त्री), जिन्हें मैं ‘बिहारी आर्किटेक्ट’ कहता हूं, यहां आते हैं और फ्लोर पर फ्लोर का निर्माण करते हैं. हमारे पास स्थानीय राजमिस्त्री नहीं हैं.” ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में राहत और पुनर्वास  पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, न कि राजनीति में शामिल होना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह 20-21 अगस्त को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे और आपदा से प्रभावित लोगों से मिलेंगे.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu