कुनबे के आगे देश के विकास और स्वाभिमान को देख नहीं पा रही है कांग्रेस: नकवी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Jun 2023 09:11 PM
कुनबे के आगे देश के विकास और स्वाभिमान को देख नहीं पा रही है कांग्रेस: नकवी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी को अपने कुनबे के आगे देश का लोकतंत्र, विकास और स्वाभिमान दिखाई नहीं दे रहा है.

उन्होंने भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में राहुल गांधी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर यहां संवाददाताओं से कहा कि “परिवारतंत्र के पाठ्यक्रम” द्वारा “प्रजातंत्र के पराक्रम” को परास्त करने का प्रयास विफल हो रहा है. नकवी ने दावा किया कि इस तरह के कदमों के चलते ही कांग्रेस सियासी मैदान से बाहर हो रही है.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ कांग्रेस को अपने कुनबे के आगे देश का लोकतंत्र, विकास और स्वाभिमान दिखाई नहीं दे रहा है.’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले दिनों अमेरिका में कहा था कि भारत के लोकतंत्र से ‘‘पूरी दुनिया का लोकहित’’ जुड़ा है और यदि उसमें ‘‘बिखराव’’ होता है तो इसका असर पूरे विश्व पर पड़ेगा तथा यह अमेरिका के भी हित में नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu