कांग्रेस की सीडब्यूसी और संसदीय दल की बैठक शनिवार को

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 07 Jun 2024 08:28 PM
कांग्रेस की सीडब्यूसी और संसदीय दल की बैठक शनिवार को
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) और पार्टी संसदीय दल की बैठकें शनिवार को होंगी जिनमें मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी. कार्य समिति की बैठक अपराह्न 11 बजे होगी और शाम साढ़े पांच बजे संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है.

संसदीय दल की बैठक में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य और राज्यसभा के सदस्य शामिल होंगे. इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता के चुनाव पर भी विचार हो सकता है. लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल का नेता ही नेता प्रतिपक्ष होगा.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कल की बैठकों का कार्यक्रम इस प्रकार है.

पूर्वाह्न 11 बजे होटल अशोक में विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी. उसके बाद दोपहर करीब एक बजे प्रेस वार्ता होगी. शाम 5:30 बजे संसद (संविधान सदन) के केंद्रीय कक्ष में सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों और राज्यसभा सदस्यों की कांग्रेस संसदीय दल की बैठक होगी.” उन्होंने बताया कि होटल अशोक में विस्तारित सीडब्ल्यूसी और सीपीपी सदस्यों के लिए रात्रिभोज भी रखा गया है. कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीती हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 52 सीट जीती थीं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu