जम्मू कश्मीर के पुंछ में खाई में कार गिरने से कांस्टेबल की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 05 Jun 2025 03:51 PM
जम्मू कश्मीर के पुंछ में खाई में कार गिरने से कांस्टेबल की मौत
ऑडियो सुनें

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मुगल रोड पर एक पुलिसकर्मी की कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेंढर निवासी कांस्टेबल रुकसान अहमद खान बुधवार देर रात कश्मीर से सुरनकोट जा रहे थे, तभी पीर की गली के पास डुगरियां में यह हादसा हुआ।

अधिकारियों के अनुसार स्थानीय लोगों ने कांस्टेबल को अचेत अवस्था में खाई से निकाला और सुरनकोट के एक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital